RRB NTPC Graduate Lavel Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 के परिणाम की प्रतीक्षा लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट कब आएगा रिजल्ट डेट क्या है और रिजल्ट कैसे चेक करें आपको पता होना चाहिए क्योंकि जिस तरीके से मेहनत करके अपने परीक्षा दिया है आपका परिणाम बेहतर होना चाहिए इसके लिए सबसे पहले जितने उम्मीदवार ने उत्तर कुंजी चेक कर लिया है अब उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपने रिजल्ट चेक करना है। यहां पर पूरा प्रोसेस अपडेट कर दिया गया है कब रिजल्ट चेक कर पाएंगे कब उत्तर कुंजी चेक करेंगे।
यह परीक्षा भारतीय रेलवे में विभिन्न ग्रेजुएट स्तर के पदों जैसे स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए आयोजित की गई थी। इस लेख में हम RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी, अपेक्षित तारीख, डाउनलोड प्रक्रिया और आगे के चरणों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, ताकि आपको यह समझने में आसानी हो कि यह आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है।
RRB NTPC Graduate Lavel 2025
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 भारतीय रेलवे में 8,113 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित हुई, जिसमें लगभग 26 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया।
इस भारतीय प्रक्रिया में आपको बहुत ही बेहतरीन सैलरी के साथ नौकरी में बेहतर सुविधा और केंद्र सरकार द्वारा अनेक प्रकार के भत्ते मिलते हैं जिसके कारण आपको बहुत ज्यादा लाभ होता है।
इसीलिए, इस परीक्षा का परिणाम आपके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। परिणाम न केवल यह तय करेगा कि आप अगले चरण (CBT 2) के लिए योग्य हैं या नहीं, बल्कि यह भी दर्शाएगा कि आपकी मेहनत और तैयारी कितनी प्रभावी रही।
RRB NTPC Graduate Lavel Result 2025 Kab Aayega Date
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 का परिणाम सितंबर 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। प्रोविजनल आंसर की 1 जुलाई 2025 को जारी की गई थी।
और आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2025 थी। इस प्रक्रिया के बाद, बोर्ड अब परिणाम को अंतिम रूप देने में जुटा है। यह परिणाम क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
Name Of Board | Railway Recruitment Board (RRB) |
Name Of Railway | Indian Railway |
Advertismemt Number | CEN 05/2024 |
Post Name | Non-Technical Popular Categories (NTPC) |
Total Vacancies | 8113 |
Date Of Exam | 05 June 2025 To 24 June 2025 |
RRB NTPC Graduate Lavel Result 2025 | September 2025 ( Expected ) |
Score Card Date 2025 | September 2025 |
RRB NTPC Graduate Lavel Result 2025 Kaise Check Kare: Steps
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: अपने क्षेत्र की RRB वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbmumbai.gov.in) पर जाएं।
- रिजल्ट लिंक खोजें: होमपेज पर “RRB NTPC Graduate Level Result 2025 (CEN 05/2024)” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तारीख का उपयोग करें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें: परिणाम पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर की जांच के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।
- प्रिंट करें: भविष्य के लिए परिणाम की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
इसके साथ ही, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स भी परिणाम के साथ उपलब्ध होंगे। स्कोरकार्ड में आपका रॉ स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर, और विषय-वार अंक शामिल होंगे।